सिम्स में आंख (साकेट )संक्रमण का डॉक्टर प्रभा सोनवानी साक्षी अनिकेत एवं टीम ने किया समर अवस्थी का सफल इलाज परिवार में खुशी
मस्तूरी।बिलासपुर से एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य खबर सामने आई है। समर अवस्थी, पिता प्रभात अवस्थी एक मासूम बच्चा गंभीर आँखों के संक्रमण से पीड़ित था और लगभग 7 दिनों तक सिम्स के बेड पर रहा उसका सफल इलाज (SIMS) सिम्स हॉस्पिटल में किया गया जहाँ डॉक्टरो प्रभा सोनवानी साक्षी एवं अनिकेत की टीम ने समय पर उपचार देकर उसकी स्थिति में सुधार किया उनकी कड़ी मेहनत से बच्चा आज स्वस्थ है।
डॉक्टर प्रभा सोनवानी ने बताया कि यह संक्रमण आँखों के लिए काफी खतरनाक हो सकता था और समय पर इलाज न मिलने पर दृष्टि पर असर डाल सकता था सही समय पर अस्पताल पहुंचने से बच्चे की हालत नियंत्रित की जा सकी।
डॉक्टर ने बताया कि आंख में गंभीर सूजन लाली पन धुंधला दिखाई देना दर्द होना यह मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण साइनस संक्रमण से फैलता है और अन्य बातें भी आंखों से संबंधित डॉक्टर ने बताया समर अवस्थी के सफल इलाज से परिवार में खुशी का माहौल है परिवार के लोगों ने डॉक्टरो को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।
