भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING टोनही के शक में दंपति पर जानलेवा हमला, चाकू की नोक पर कराया अनुष्ठानजमीन विवाद में बड़ा खुलासा, डायरेक्टर संगीता केतन शाह पर FIR दर्जराजनांदगांव में स्विमिंग पूल में करंट लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौतSECL कर्मी की दर्दनाक मौत: गड्ढों से फिसली बाइक, ट्रेलर ने कुचलाबिलासपुर में पूर्व पार्षद के पति का अपहरण, मारपीट से मचा हड़कंपतमिलनाडु में नई सरकार का गठन, विजय कल सुबह 10 बजे लेंगे शपथमुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोलीआवास की मांग को लेकर राष्ट्रपति दत्तक पुत्र दंपती ने लगाई गुहारमिरर छत्तीसगढ़ के सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर ने मॉल में की मारपीटतेंदूपत्ता संग्राहक का बेटा बना IFS अधिकारी, CM साय ने दी बधाई Home/राज्य/छत्तीसगढ़/बिलासपुर में पूर्व… छत्तीसगढ़ बिलासपुर में पूर्व पार्षद के पति का अपहरण, मारपीट से मचा हड़कंप SHIDDHANT10 May 2026 12:03 AM छत्तीसगढ़ Bilaspur बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति रोशन लाल पाटले का कथित तौर पर अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की गई। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित रोशन लाल पाटले को यू मुरली राव और विष्णु तिवारी नाम के दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों ने उन्हें घूमने के बहाने कार में बैठाकर जबरन अपने साथ ले गए और फिर रास्ते में गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों और कड़े से हमला कर दिया। हमले में रोशन लाल पाटले के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Also Read – टोनही के शक में दंपति पर जानलेवा हमला, चाकू की नोक पर कराया अनुष्ठान सूचना मिलने पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके। फिलहाल यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़े हमले के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
