अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस का प्रहार
धारा-34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी बिकी करने घर के पैरावट में छुपा के रख था शराब
कुल 41 पाव 7.380 लीटर देशी प्लान शराब जप्त
नाम आरोपी- समीर कुर्रे पिता धनीराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जलसों पचपेडी जिला बिलासपुर छ०ग०
संक्षिप्त विवरण- श्रीमान उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब का रखने एवं बिक्री करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस के द्वारा दिनांक 25.05 2026 को मुखबिर सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम जलसों में जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी समीर कुर्रे अपने घर आगन के पैरावट में छुपा कर रखे 41 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 7.380 लीटर कीमती 3280/ रुपये को की बरामद किया गया ।आरोपी समीर ने शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाया कि उक्त शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया तथा आरोपी समीर कुर्रे पिता धनीराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जलसों पचपेडी जिला बिलासपुर छ०ग०का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर गिरफ्तारी किया गया है और न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
