बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की मौत हो गई। तेज रफ्तार सवारी बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
