भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING South Dinajpur: महिलाओं ने संभाली कमान, बालुरघाट में तोड़ी गईं अवैध शराब भट्टियांभाभी ने डंडे से पीटकर की नाबालिग ननद की हत्या, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि…Guwahati: हिमंत बिस्वा सरमा ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकातटीटीडी ने 1.21 करोड़ लड्डू बेचकर नया रिकॉर्ड बनायाBikaner: ऊंटनी के दूध में छिपी हैं स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएंNariman Point : मंत्री भोसले ने एयर इंडिया बिल्डिंग निरीक्षण में सुरक्षा और गुणवत्ता पर दिया जोरAjmer: युवाओं ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवन और सुरक्षित यातायात का दिया संदेशदक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में दस्तक देने की संभावनाBikaner: सोलर प्लांट स्थापना से लालगढ़ स्टेशन बना हरित ऊर्जा का केंद्रकेरल की फुटबॉल की ख्वाहिशें FIFA वर्ल्ड कप में साफ दिखीं Home/राज्य/छत्तीसगढ़/अचानक खेत में कब्र… छत्तीसगढ़ अचानक खेत में कब्र देखकर ग्रामीणों के उड़े होश, लापता महिला की गड़ी हुई थी लाश Nilmani Pal4 June 2026 10:14 AM छग धमतरी। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो बेहद ही हैरान कर देने वाला है. यहाँ कब्र से एक लापता महिला की लाश मिली है. आशंका है किसी ने महिला की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए दफना दिया. मामला जिले के बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव की है. मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई है. महिला बिंदा बाई की लाश खेत में बने एक कब्र से मिली है. जानकारी के मुताबिक़, बिंदा बाई 30 मई से लापता हो गयी थी. परिजन ने उसे ढूंढने की कोशिश की पर कुछ पता नहीं चला. इसी बीच आमानारा गांव में एक खेत में ग्रामीणों को नई कब्र दिखी. इससे गाँव में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. साथ ही एसडीएम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे. जब कब्र को खोदा गया तो एक महिला की लाश निकली. जिसकी पहचान लापता बिंदा बाई के रूप में हुई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. माना जा रहा है किसी ने हत्या करके शव को दफनाया है.मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. महिला की मौत कैसे हुई और उसे खेत में किसने दफनाया. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.
