भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING भारत में सस्ते एचपीवी टेस्ट से सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग को मिल सकती है नई दिशा, जांच को मिलेगा बढ़ावानुवामा प्राइवेट टी20 मुंबई महिला लीग में मानसी के बल्ले ने मचाया धमालKSRTC ड्राइवर ने NH पर लापरवाही से स्टंट करके जान खतरे में डालीखरबूजे के बीज: छोटे दानों में छिपा बड़ा खजाना, सेहत के लिए कई फायदेYamunanagar में प्राकृतिक खेती को बढ़ावाहंगरी बनाम कजाकिस्तान फ्रेंडली मैच में बड़ा हादसा टला, कैमरामैन बाल-बाल बचाNaga : निर्माण स्थल से मिली प्राचीन कांसे की मूर्तियां, ऐतिहासिक जांच जारीKerala: मछुआरा विरोध यूनियन ने बंदरगाह की सुरक्षा को हाथ में लेने का कदम उठायामुवत्तुपुझा के एक व्यक्ति की दशकों पुरानी कोशिश रंग लाईTamil Nadu : किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कोऑपरेटिव फसल लोन माफी की मांग Home/भारत/आज कहीं भारी बारिश, तो… भारत आज कहीं भारी बारिश, तो कहीं आंधी-तूफान का अलर्ट Nilmani Pal10 June 2026 6:54 AM दिल्ली। देश में मॉनसून लगातार सक्रिय होता जा रहा है और कई हिस्सों में बारिश का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (10 जून) से लेकर आने वाले दिनों तक देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. कहीं भारी बारिश, तो कहीं तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.- दक्षिण भारत में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लगातार बारिश से पहाड़ी और तटीय इलाकों में जलभराव और फिसलन जैसी स्थिति बन सकती है. पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है, जहां कई जगहों पर तेज बारिश और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. इससे नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.
भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING भारत में सस्ते एचपीवी टेस्ट से सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग को मिल सकती है नई दिशा, जांच को मिलेगा बढ़ावानुवामा प्राइवेट टी20 मुंबई महिला लीग में मानसी के बल्ले ने मचाया धमालKSRTC ड्राइवर ने NH पर लापरवाही से स्टंट करके जान खतरे में डालीखरबूजे के बीज: छोटे दानों में छिपा बड़ा खजाना, सेहत के लिए कई फायदेYamunanagar में प्राकृतिक खेती को बढ़ावाहंगरी बनाम कजाकिस्तान फ्रेंडली मैच में बड़ा हादसा टला, कैमरामैन बाल-बाल बचाNaga : निर्माण स्थल से मिली प्राचीन कांसे की मूर्तियां, ऐतिहासिक जांच जारीKerala: मछुआरा विरोध यूनियन ने बंदरगाह की सुरक्षा को हाथ में लेने का कदम उठायामुवत्तुपुझा के एक व्यक्ति की दशकों पुरानी कोशिश रंग लाईTamil Nadu : किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कोऑपरेटिव फसल लोन माफी की मांग Home/भारत/आज कहीं भारी बारिश, तो… भारत आज कहीं भारी बारिश, तो कहीं आंधी-तूफान का अलर्ट Nilmani Pal10 June 2026 6:54 AM दिल्ली। देश में मॉनसून लगातार सक्रिय होता जा रहा है और कई हिस्सों में बारिश का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (10 जून) से लेकर आने वाले दिनों तक देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. कहीं भारी बारिश, तो कहीं तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.- दक्षिण भारत में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लगातार बारिश से पहाड़ी और तटीय इलाकों में जलभराव और फिसलन जैसी स्थिति बन सकती है. पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है, जहां कई जगहों पर तेज बारिश और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. इससे नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. Also Read – नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 32 लोगों से ठगे 78 लाख, वहां पहुंचते ही छीन लिए पासपोर्ट, मचा हड़कंप मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिलेगा. लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है. दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई हिस्सों में आज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और अचानक मौसम बिगड़ने की भी संभावना जताई गई है. वहीं उत्तर कोंकण-गोवा, दक्षिण गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है.
