Live TVSearch

DOWNLOAD APP
Follow Us On:
Share
Home / BILASPUR / शादी का झांसा, दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप;…
शादी का झांसा, दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप; 3 माह से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी.. नागपुर से गिरफ्तार


बिलासपुर…शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने के आरोप में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सरकंडा पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन माह से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया था कि कोनी क्षेत्र के पौसरा निवासी अजय कुमार बघेल पिछले कई वर्षों से शादी का वादा कर उससे संपर्क में था। आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लगातार उसका शोषण करता रहा।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि गर्भवती होने पर आरोपी ने युवती को जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में सामाजिक स्तर पर शादी का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी और उसके परिजन अपने वादे से पीछे हट गए और संपर्क समाप्त कर दिया।
