सरगांव। नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 01 खपरी में शासकीय भूमि पर लगे 127 बबूल पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और लकड़ी परिवहन में उपयोग किए जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना सुपुर्द कर दिया। मामले में जांच जारी है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार खपरी क्षेत्र की शासकीय भूमि पर बीते कई दिनों से लगातार बबूल के पेड़ों की कटाई की जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ी ट्रैक्टर के माध्यम से स्थानीय सॉ-मिल एवं तखतपुर-बरेला क्षेत्र की ओर ले जाई जा रही थी।
Headlines
- हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का प्रहार
- मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम, कानूनी सहायता एवं पुनर्वास पर एक दिवसीय परिचर्चा आयोजित
- शासकीय भूमि पर 127 बबूल पेड़ों की कटाई, ट्रैक्टर जब्त; वार्ड पार्षद सहित जांच के घेरे में चार नाम
- दो वर्षों से अधूरा पड़ा स्कूल का अहाता और शौचालय निर्माण, नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण, अब जल्द बनने की उम्मीद..
- यार्ड से टायर चोरी करने वाले को हिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जन्म वर्षगाँठ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम
- मुंगेली कोतवाली या मूकदर्शक थाना? अवैध गतिविधियों से लेकर लाखों की कथित ठगी तक, कार्रवाई पर उठ रहे गंभीर सवाल
- हर्षौल्लास से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बछेरा ग्राम में
- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगांव में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नवनियुक्त कन्नौजिया कुर्मी पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं; संगठन, शिक्षा और युवा विकास पर चर्चा..

- Home

शासकीय भूमि पर 127 बबूल पेड़ों की कटाई, ट्रैक्टर जब्त; वार्ड पार्षद सहित जांच के घेरे में चार नाम
rajkumar yadav01 mins

गुरुवार को भी कटाई का कार्य जारी रहने की सूचना मिलने पर राजकुमार यादव ने एसडीएम पथरिया, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत प्राप्त होने के बाद नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रि राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कटे हुए पेड़ों के ठूंठ पाए गए। प्रारंभिक जांच में कुल 127 बबूल पेड़ों की कटाई किए जाने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान लकड़ी परिवहन में प्रयुक्त बरेला निवासी विजय पात्रे की ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया तथा उसे थाना सुपुर्दनामा किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा तैयार पंचनामा में वार्ड पार्षद शैलेन्द्र साहू, सूचित साहू, राजकुमार राजपूत एवं भीष्म ठाकुर के नाम दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्तियों द्वारा पेड़ों की कटाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं जांच में यह भी पता चला है कि शासकीय भूमि पर लगे पेड़ों की कटाई के लिए किसी सक्षम विभाग या अधिकारी से कोई वैध अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। फिलहाल मामले में किसी व्यक्ति के विरुद्ध अपराध दर्ज नहीं किया गया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के दौरान सभी तथ्यों एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शासकीय भूमि पर इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें जांच पर टिकी हैं और सभी को इंतजार है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है तथा अवैध कटाई में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।
अवैध कटाई का पुराना खेल, कार्रवाई के अभाव में बढ़े हौसले?
ग्रामीणों का कहना है कि सरगांव तहसील से महज 2 किलोमीटर दूर खपरी में 127 बबूल पेड़ों की कटाई कोई अकेली घटना नहीं है। आरोप है कि इससे पहले खपरी तथा ग्राम पंचायत धमनी क्षेत्र में भी सैकड़ों पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को स्थानीय सॉ-मिल में खपाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार इन मामलों में संबंधित लोगों को लाखों रुपये का आर्थिक लाभ हुआ, लेकिन अधिकारियों को मौखिक शिकायत करने पर भी प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से दोषियों के हौसले बुलंद होते गए।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पूर्व में सामने आए मामलों में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं हुई थीं, लेकिन जांच और कार्रवाई का मामला आगे नहीं बढ़ सका। यही कारण है कि शासकीय भूमि पर पेड़ों की कटाई का सिलसिला रुकने के बजाय जारी रहा।
शासकीय भूमि पर पेड़ों की कटाई की शिकायत मिलते ही जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में 127 बबूल पेड़ों की कटाई की पुष्टि हुई है। लकड़ी परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त किया गया है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। अनुमति संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।- रेखा चंद्रा (एसडीएम पथरिया)
पुराने मामले में पकड़ा गया ट्रैक्टर फिर चर्चा में– सरगांव क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई से जुड़ा एक ट्रैक्टर फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, बाबुल के पेड़ मामले में हाल ही में जब्त किया गया यही ट्रैक्टर 17 मई 2026 को नीलगिरी की लकड़ियों से भरा हुआ पकड़ा गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ की थी, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके थे।
बताया जाता है कि सूत्रों के अनुसार, उस समय ट्रैक्टर को एक स्थानीय सॉ-मिल संचालक के संरक्षण में रातभर रखा गया था। बाद में ट्रैक्टर मालिक विजय पात्रे वाहन को अपने साथ ले गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने पर वह उपस्थित नहीं हुआ और पुलिस से अभद्र व्यवहार करने की भी चर्चा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बढ़ गए और वह फिर से अवैध लकड़ी कटाई व परिवहन के कार्य में सक्रिय हो गया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित लोगों पर विभाग और पुलिस किस प्रकार की कार्रवाई करते हैं। क्या मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे या फिर केवल मामूली चालानी कार्रवाई कर औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन में लगे लोगों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।