नीले ड्रम के बाद, अब पति को मारकर उसके शव के टुकड़े गैस सिलेंडर में भरकर छिपाने वाला एक वीडिया सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहा है। वीडियो एमपी के रीवा का बताया जा रहा थ। पुलिस जांच में यह वीडियो फर्जी निकला है। पुलिस ने तहकीकात के बाद इसका खंडन करते हुए मामले को फर्जी बताते हुए स्थिति स्पष्ट की है.
एमपी के रीवा जिले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक सनसनीखेज वीडियो पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला है। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर, उसके शव के टुकड़े गैस सिलेंडर में भर दिए। रीवा पुलिस ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया है।
