बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। बिलासपुर के बॉल फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति ने अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार ‘तलाक’ देकर रिश्ता खत्म कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। सिविल लाइन पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम, तीन तलाक कानून और जान से मारने की धमकी देने वाले कानून के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत तलाक की याचिका दायर की है।
