भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING थकान और दर्द बढ़ना खतरे की घंटी, जानें वर्कआउट रिकवरी फेल होने के 7 संकेतविजाग स्टील प्लांट हादसा: 3 घायल मज़दूरों की हालत स्थिर, 1 की हालत गंभीरVSP ब्लास्ट: पवन कल्याण ने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा कीनॉर्थ बेलफास्ट में हिंसक हमला, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने; लोग बचाने के लिए दौड़ेवीएसपी विस्फोट की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल गठित: उप मुख्यमंत्रीUN चीफ ने पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने पर चिंता जताई, संयम बरतने की अपील कीIND vs SL मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा2026 में केतु का गोचर और राशियों पर असरZojila टनल के आखिरी 2.5 मीटर हिस्से में धमाका, पूरा होने की दिशा में एक बड़ा कदमAndhra: नायडू 10 और 11 जून को NDA और नीति आयोग की बैठकों में हिस्सा लेंगे Home/राज्य/छत्तीसगढ़/CG BREAKING: साय… छत्तीसगढ़ CG BREAKING: साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले Shantanu Roy9 June 2026 3:02 PM छग Raipur. रायपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के आर्थिक विकास, कृषि, ऊर्जा, परिवहन और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्य निर्णयों में सबसे महत्वपूर्ण फैसला छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने की सैद्धांतिक सहमति है। इस निर्णय से कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के साथ पारदर्शिता बढ़ेगी और आम निवेशकों को भागीदारी का अवसर मिलेगा। इसके लिए संचालक मंडल को आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकृत किया गया है।
सरा बड़ा निर्णय कृषि क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें खरीफ 2026 से “कृषक उन्नति योजना” के नए स्वरूप को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत किसानों को धान के बजाय दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलें अपनाने पर प्रति एकड़ 15,000 रुपये की आदान सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, धान पर निर्भरता कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है। यह लाभ एकीकृत किसान पोर्टल, एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर दिया जाएगा, जिससे कृषि व्यवस्था में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार सुनिश्चित होगा।
तीसरे निर्णय के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चना वितरण को वित्त वर्ष 2026-27 तक जारी रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था को मंजूरी दी गई। इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नेमल (NeML) ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 0.25 प्रतिशत या उससे कम सेवा शुल्क पर चना खरीदने की अनुमति दी गई है। साथ ही अप्रैल से जून 2026 तक तीन माह की अवधि वृद्धि को भी मंजूरी दी गई, जिससे गरीब और पात्र परिवारों को चना वितरण निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
